एशियाई खेलों के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर स्वर्ण पदक जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 211/6 का स्कोर बनाया, जो पाकिस्तान के खिलाफ उसका सबसे बड़ा स्कोर रहा। अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 61 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा 51 रन बनाकर नाबाद रहे।
एशियाई खेल: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता स्वर्ण
Source: IBC24 Hindi