पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष रथींद्र बोस को बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद शुक्रवार रात पूर्वी कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों के अनुसार, गांधी जयंती के कार्यक्रमों से घर लौटने पर तबीयत बिगड़ी। कई चिकित्सकीय जांच की गईं और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
बंगाल विधानसभा अध्यक्ष रथींद्र बोस अस्पताल में भर्ती
Source: IBC24 Hindi