सरकार ने राशन वितरण प्रणाली को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा लागू की है। अब फिंगरप्रिंट मैच न होने पर ई-पीओएस मशीन का कैमरा लाभार्थी के चेहरे को स्कैन कर आधार डेटाबेस से वेरिफिकेशन कर देगा। नेटवर्क की कमी, तकनीकी खराबी या स्किन की संवेदनशीलता के कारण लोगों को राशन से वंचित नहीं होना पड़ेगा।
राशन वितरण में फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा लागू
Source: Samachar Jagat