गुजरात के कच्छ स्थित कूकमा गांव में अखिल भारतीय विद्या भारती की तीन दिवसीय पर्यावरण कार्यशाला शुरू हुई, जिसमें देशभर से करीब 60 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। श्री रामकृष्ण ट्रस्ट में 3 से 5 अक्तूबर तक चलने वाली इस बैठक में पिछले वर्ष की गतिविधियों की समीक्षा और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हो रही है। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण को जीवन-पद्धति बनाने और समाज की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।
कच्छ में विद्या भारती की पर्यावरण कार्यशाला शुरू
Source: Dainik Tribune Hindi