सुपर टाइफून चोई-वान गुआम से टकराया नहीं, लेकिन उसके पीछे आई मानसून सर्ज ने खतरा बढ़ा दिया है। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने 18 फीट ऊंची लहरों, 45 मील प्रति घंटे की हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तटीय इलाकों में बाढ़ और जानलेवा रिप करंट्स की चेतावनी दी गई है। गुआम और रोटा में सड़कों पर होर्डिंग्स उखड़े हैं और शेड टूट गए हैं।
गुआम में टाइफून चोई-वान के बाद मानसून सर्ज का खतरा
Source: News18 Hindi