जर्मनी के चांसलर फ्रीडरिष मैर्त्स रविवार को कीव पहुंचे और यूक्रेन के लिए एक अरब यूरो की अतिरिक्त सैन्य सहायता तथा ऊर्जा क्षेत्र की मरम्मत के लिए 35 करोड़ यूरो की मदद का ऐलान किया। उनके साथ वित्त मंत्री काथरीना राइषे और कई प्रमुख कारोबारी भी हैं। यह फरवरी 2022 के बाद किसी जर्मन चांसलर का चौथा कीव दौरा है। मैर्त्स ने कहा कि सर्दियां नजदीक हैं और रूसी हमले तेज हो रहे हैं, इसलिए यूक्रेन को जर्मनी के पूर्ण समर्थन की जरूरत है।
जर्मन चांसलर मैर्त्स कीव पहुंचे, यूक्रेन के लिए बड़ी मदद का ऐलान
Source: DW Hindi