कसारा रूट पर 12 दिन का ट्रैफिक ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द

कसारा रूट पर 12 दिन का ट्रैफिक ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द

मध्य रेलवे ने आसनगांव-कसारा तीसरी लाइन और कसारा यार्ड के काम के लिए 7 से 18 अक्टूबर तक विशेष ट्रैफिक और पावर ब्लॉक घोषित किया है। इस दौरान कई लोकल और लंबी दूरी की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। 7 और 8 अक्टूबर को आसनगांव-कसारा के बीच उपनगरीय सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी, कई लोकल शॉर्ट टर्मिनेट होंगी। कुछ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन का समय जांचने की सलाह दी गई है।

Source: Patrika Hindi

More in Top Stories

Read the live feed on ZapIndies