मुंबई में रविवार को उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'गर्जना मोर्चा' का नेतृत्व किया। मेट्रो सिनेमा से BMC मुख्यालय तक चले इस मार्च में हजारों लोग और महाविकास अघाड़ी के नेता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने SIR रद्द करने, EVM की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उद्धव ने उन्हें भाजपा का 'हथियार' बताया।
मुंबई में ठाकरे बंधुओं का संयुक्त विरोध मार्च, CEC के इस्तीफे की मांग
Source: BBC Hindi