बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक सीट पर जदयू के अधिकृत प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ पार्टी विधायक अनंत सिंह ने खुला मोर्चा खोल दिया है। अनंत सिंह जन सुराज पार्टी के डॉ अनूज कुमार के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। विवाद सुलझाने की जिम्मेदारी मिले ललन सिंह ने कहा कि वह दो लोगों के झगड़े में नहीं पड़ते। पार्टी ने अब तक कार्रवाई नहीं की है।
जदयू में पटना स्नातक सीट पर बगावत, ललन सिंह ने बनाई दूरी
Source: Prabhat Khabar