म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि जब दुनिया का ज्यादातर हिस्सा पाकिस्तान के साथ था, तब रूस भारत के साथ खड़ा रहा। उन्होंने 1971 के युद्ध का उदाहरण देते हुए कहा कि अमेरिका ने पाकिस्तान के समर्थन में बंगाल की खाड़ी में नौसेना भेजी थी, जबकि सोवियत संघ ने भारत का साथ दिया। जयशंकर ने रूस के साथ अनुभव को लगातार सकारात्मक बताया और कहा कि भारत अपने रिश्ते किसी दूसरे देश के कहने पर नहीं बदलेगा।
जयशंकर ने रूस के साथ रिश्तों का बचाव किया
Source: Prabhat Khabar