मुंबई में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संयुक्त विरोध मार्च निकाला, जिसमें हजारों समर्थक और महाविकास अघाड़ी के नेता शामिल हुए। मेट्रो सिनेमा से BMC मुख्यालय तक चले 'विराट गर्जना मोर्चा' में SIR रद्द करने और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग उठी। उद्धव ने ज्ञानेश कुमार को भाजपा का 'हथियार' बताया, जबकि भाजपा ने मार्च को 'राजनीतिक स्टंट' करार दिया।
मुंबई में ठाकरे बंधुओं का विरोध मार्च, CEC के इस्तीफे की मांग
Source: Republic Bharat