मुंबई में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने हजारों समर्थकों के साथ SIR के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मार्च निकाला। यह मार्च मेट्रो सिनेमा से महानगर पालिका भवन तक गया। इसी बीच दिल्ली में आईसा की अध्यक्ष नेहा बोरा और योगेंद्र यादव के नेतृत्व में इंडिया गेट से जंतर मंतर तक पैदल मार्च के दौरान पुलिस से झड़प हुई और नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया। यह विरोध प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन जारी रहा।
उद्धव और राज ठाकरे ने SIR के खिलाफ एकजुट होकर मार्च निकाला
Source: IBC24 Hindi