शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे नेता राज ठाकरे ने मुंबई में 'विराट गर्जना मोर्चा' का नेतृत्व करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भाजपा का 'हथियार' होने का आरोप लगाया और उनके इस्तीफे की मांग की। रैली में कांग्रेस और शरद पवार की राकांपा के नेताओं ने भी हिस्सा लिया। इस बीच, केरल सरकार ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने भ्रष्टाचार मामले की जांच के आदेश दिए हैं, जबकि सुप्रीम कोर्ट सोमवार को उन्हें निलंबित करने की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगा।
ठाकरे बंधुओं का विरोध प्रदर्शन, सीईसी पर भाजपा का 'हथियार' होने का आरोप
Source: Dainik Tribune Hindi