महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से नवी मुंबई एयरपोर्ट के बीच वॉटर टैक्सी सेवा शुरू करने का फैसला किया है। स्वीडन की मरीन टेक कंपनी द्वारा तैयार 11 इलेक्ट्रिक कैंडेला हाइड्रोफॉइल बोट पोर्ट ऑफ स्टॉकहोम से मंगाई गई हैं, जो 30 यात्रियों को ले जा सकेंगी। यह सफर करीब 30 मिनट में पूरा होगा, जबकि सड़क मार्ग से अभी डेढ़ से दो घंटे लगते हैं।
मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से नवी मुंबई एयरपोर्ट तक वॉटर टैक्सी
Source: News18 Hindi