एटीएफ की कीमत 13.2 प्रतिशत बढ़ने के बाद इंडिगो ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ा दिया है। 0-500 किमी के लिए सरचार्ज 275 से 375 रुपये और 1,001-1,500 किमी के लिए 600 से 900 रुपये हो गया। यूरोप तक के अंतरराष्ट्रीय रूट पर 10,000 रुपये तक शुल्क लगेगा। दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों को अधिक किराया देना पड़ेगा।
इंडिगो ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, दिवाली-छठ में महंगी हवाई यात्रा
Source: IBC24 Hindi