छत्तीसगढ़ सरकार 7-8 अक्टूबर 2026 को रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय रोजगार मेला आयोजित करेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में होने वाले इस मेले में तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्रों के 8 हजार से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती होगी। इच्छुक युवा ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन करा सकते हैं, और चयनित आवेदकों को मौके पर ऑफर लेटर दिए जाएंगे।
छत्तीसगढ़ में 8 हजार से अधिक निजी पदों पर भर्ती, रायपुर में रोजगार मेला
Source: IBC24 Hindi