रूस के साइबेरिया में एक 28 वर्षीय महिला शोधकर्ता की मौत के बाद न्यूमोनिक प्लेग के संदिग्ध मामले की जांच जारी है। महिला शेलेखोव के एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट में काम करती थी और अक्टूबर की शुरुआत में गंभीर निमोनिया से उसकी मौत हो गई। करीब 200 संपर्कों को निगरानी में रखा गया है। WHO के अनुसार 2019-2025 के दौरान भारत में प्लेग का कोई पुष्ट मामला सामने नहीं आया है।
रूस में न्यूमोनिक प्लेग का संदिग्ध मामला, WHO ने जारी किया अपडेट
Source: Lokmat Hindi