वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर से विवादित 'पाकिस्तानेश्वर महादेव' का बोर्ड हटा दिया गया है। सिंधु समाज के विरोध और मीडिया कवरेज के बाद प्रशासन ने रातों-रात बोर्ड उतारकर मंदिर का नाम 'सिंधु गंगेश्वर महादेव' कर दिया। आजादी से पहले स्थापित शिवलिंग की ऐतिहासिकता को प्रमाणित करते हुए अब नगर निगम के दस्तावेजों में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
काशी के शिव मंदिर से विवादित बोर्ड हटा, नया नाम सिंधु गंगेश्वर महादेव
Source: News18 Hindi