गुजरात के सूरत जिले के कोसंबा से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने श्मशान घाट में 8 फीट गहरी कब्र खोदकर एक इंसानी कंकाल बरामद किया। जांच के अनुसार, माधवदास साधु और उसकी पत्नी उर्मिला ने परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर मौत की झूठी कहानियां गढ़ीं। पीड़िता भारती की टीबी इलाज के खर्च से परेशान होकर गला घोंटकर हत्या की गई थी। FSL टीम ने अवशेष जांच के लिए अपनी कस्टडी में ले लिए हैं।
सूरत में 3 हत्याओं का खुलासा, श्मशान से कंकाल बरामद
Source: Zee News Hindi