जंतर-मंतर पर महिला पत्रकार से कथित छेड़खानी के आरोपों के बीच दिल्ली सरकार ने एसीपी विवेक भगत को एडिशनल डीसीपी के पद पर प्रमोट कर दिया है। गृह विभाग के आदेश के तहत डैनिप्स अधिकारियों के सिलेक्शन ग्रेड प्रमोशन में भगत समेत 12 अधिकारियों को यह जिम्मेदारी दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह नियमित प्रक्रिया थी, लेकिन टाइमिंग को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद तेज है।
महिला पत्रकार के आरोपों के बीच एसीपी विवेक भगत एडिशनल डीसीपी प्रमोट
Source: News18 Hindi