दक्षिणी नाइजीरिया के ओंडो राज्य में सोमवार को सैन्य विमान एटीआर-42 क्रैश हो गया, जिसमें सवार सभी 32 लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रपति बोला टिनुबू ने 25 यात्रियों और 7 चालक दल सदस्यों की मौत की पुष्टि की। विमान बेनिन सिटी से लागोस जा रहा था और सुबह करीब 9 बजे रडार से गायब हो गया। राष्ट्रपति ने हादसे के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं।
नाइजीरिया में सैन्य विमान क्रैश, 32 की मौत
Source: Dainik Bhaskar