पश्चिमी हिमालय के अलकनंदा बेसिन में 1994 से 2023 के बीच ग्लेशियर झीलों का क्षेत्रफल 67 प्रतिशत बढ़ा और 57 नई झीलें बनीं। चार्ल्स यूनिवर्सिटी की आयुषी पांडे के अध्ययन में सैटेलाइट डेटा से यह खुलासा हुआ। बढ़ती झीलें ग्लेशियर लेक आउटबर्स्ट फ्लड का खतरा बढ़ाती हैं, जिससे निचले इलाकों में जान-माल का संकट गहरा सकता है।
हिमालय में ग्लेशियर झीलें तेजी से बढ़ीं, बाढ़ का खतरा
Source: Dainik Tribune Hindi