फ्लाईदुबई की उड़ान में कुल्हाड़ी से हुए हमले में घायल भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर की हालत गंभीर बनी हुई है। उनकी खोपड़ी टूट गई और नजर व तंत्रिका तंत्र पर असर पड़ा है। सऊदी अरब में सर्जरी के बाद उन्हें यूएई ले जाया गया, जहां डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं। सीबीएस न्यूज के मुताबिक, हमले के बाद विमान के 14 हजार फीट नीचे जाने पर इजरायल ने उसे मार गिराने की तैयारी कर ली थी।
फ्लाईदुबई हमले में घायल कैप्टन स्मित की हालत चिंताजनक
Source: News18 Hindi