ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, एलन मस्क की संपत्ति इस साल के पहले नौ महीनों में 310 अरब डॉलर (करीब 29.85 लाख करोड़ रुपये) बढ़ी, यानी औसतन रोज करीब 10,900 करोड़ रुपये। टेक सेक्टर के दबदबे से करीब 100 टेक अरबपतियों की संयुक्त संपत्ति 845 अरब डॉलर उछली, जो किसी भी साल के पहले नौ महीनों में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। 10 सितंबर के बाद दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों में सभी अमेरिकी रहे।
एलन मस्क की संपत्ति 9 महीनों में 310 अरब डॉलर बढ़ी
Source: Live Hindustan