गाजियाबाद में फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी में 1200 किलो मिलावटी काली मिर्च और 975 किलो तैयार माल बरामद हुआ। मैदा, गोंद और रिफाइंड तेल से बनाई जा रही नकली काली मिर्च की कीमत 13 लाख रुपए से अधिक बताई गई। मिलावट से एलर्जी और फूड पॉइजनिंग का खतरा है। उपभोक्ता घर पर दानों की बनावट, वजन, सुगंध और स्वाद से असली-नकली की पहचान कर सकते हैं।
गाजियाबाद में 1200 किलो मिलावटी काली मिर्च जब्त
Source: Dainik Bhaskar