छत्तीसगढ़ में सितंबर के अंतिम सप्ताह की तेज बारिश और बाढ़ से 22 जिलों के 1,083 गांवों में 74,130 से अधिक लोग प्रभावित हुए, जबकि 15 लोगों की जान गई। सुकमा और बस्तर सबसे अधिक प्रभावित रहे। 49,793 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और 152 राहत शिविरों में 11,945 से अधिक लोगों को भोजन व आश्रय दिया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ बाढ़: 22 जिले प्रभावित, 15 की मौत
Source: Nai Dunia