डलास में मिलिंद कुमार की नाबाद 116 रन की पारी के दम पर अमेरिका ने यूएई के 330 रन के लक्ष्य को सात गेंद शेष रहते चार विकेट पर हासिल कर लिया। आईसीसी वनडे लीग-2 में यह अमेरिका का सबसे बड़ा रन चेज है, इससे पहले उसका सर्वश्रेष्ठ 294/7 था। छह विकेट की जीत के साथ अमेरिका अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया।
मिलिंद कुमार के शतक से अमेरिका ने रचा इतिहास
Source: Samachar Jagat