संत गुरु घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुरूद में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, धमतरी के सहयोग से 'सेवा प्रथम नवाचार चुनौती' कार्यक्रम हुआ, जिसमें करीब 150 विद्यार्थियों ने अपने बिजनेस आइडिया प्रस्तुत किए। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 5 करोड़ रुपये का पुरस्कार फंड है, जिसके तहत 50 विजेताओं को अधिकतम 10 लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। ऑनलाइन आवेदन 17 अक्टूबर 2026 तक किए जा सकते हैं।
कुरूद कॉलेज में 150 छात्रों ने पेश किए बिजनेस आइडिया
Source: Hari Bhoomi