गुजरात के भावनगर में सड़क हादसे में सात की मौत

गुजरात के भावनगर में सड़क हादसे में सात की मौत

गुजरात के भावनगर जिले में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार एसयूवी सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। छह ने मौके पर ही दम तोड़ा, जबकि एक घायल ने इलाज के दौरान अस्पताल में जान गंवाई। हादसा भावनगर-सोमनाथ राजमार्ग की सर्विस रोड पर ट्रापज गांव के पास हुआ। मृतक भावनगर से अलंग शिपयार्ड जा रहे थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Source: IBC24 Hindi

More in Crime

Read the live feed on ZapIndies