श्रीलंका पेट्रोलियम विकास प्राधिकरण ने मन्नार बेसिन के चार गहरे समुद्री क्षेत्रों के लिए 'एसएल2026-01' नाम से अंतरराष्ट्रीय नीलामी शुरू की है। करीब 33,964 वर्ग किलोमीटर में फैले इन क्षेत्रों में दो अरब बैरल तेल और नौ ट्रिलियन क्यूबिक फीट गैस का अनुमान है। आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को इन संसाधनों से नई उम्मीद है।
श्रीलंका ने गहरे समुद्र में तेल-गैस के लिए नीलामी शुरू की
Source: BBC Hindi