देर रात दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, उत्तराखंड के चमोली में रात 10:23 बजे 4.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ, जिसका केंद्र जमीन से 13 किलोमीटर नीचे था। झटकों से लोग घरों से बाहर निकल आए, लेकिन किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।
दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में भूकंप के झटके, चमोली में 4.9 तीव्रता
Source: TV9 Bharatvarsh