सेंट्रल बैंक में ₹5 लाख गबन, सहायक प्रबंधक पर केस

सेंट्रल बैंक में ₹5 लाख गबन, सहायक प्रबंधक पर केस

अंबिकापुर के धौरपुर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में सहायक प्रबंधक राजाबाबू सेमरिया पर ग्राहक अशोक यादव के खाते से फर्जी अंगूठा लगाकर ₹5 लाख निकालने का आरोप है। जनवरी से मार्च 2026 के बीच चार बार में राशि निकाली गई। जांच शुरू होते ही आरोपित ने पूरी रकम खाते में जमा कर दी। पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में केस दर्ज किया है।

Source: Nai Dunia

More in Crime

Read the live feed on ZapIndies