ग्वालियर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है। सोमवार के 37.2 डिग्री से 0.7 डिग्री की गिरावट के बावजूद तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है। पिछले 24 घंटे में वर्षा नहीं हुई, जिससे मौसम शुष्क बना हुआ है।
ग्वालियर में अक्टूबर की गर्मी, तापमान 36.5 डिग्री
Source: Nai Dunia