उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, अल्मोड़ा, चम्पावत और उधम सिंह नगर में आकाशीय बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और 4200 मीटर से ऊपर बर्फबारी हो सकती है। 6 से 9 अक्टूबर तक येलो अलर्ट है और तापमान गिरने से ठंड बढ़ेगी।
उत्तराखंड के 8 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट
Source: News18 Hindi