बस्तर संभाग के सात जिलों की पुलिस टीमें 8 से 10 अक्टूबर तक कोण्डागांव के पुलिस लाइन में बस्तर पुलिस क्रिकेट लीग में भिड़ेंगी। 'वन फोर्स, वन स्पिरिट' थीम पर आयोजित इस प्रतियोगिता में कोण्डागांव, नारायणपुर, कांकेर, बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर की टीमें फ्रेंचाइजी नामों के साथ खेलेंगी। उद्देश्य पुलिसकर्मियों में टीमवर्क, अनुशासन और खेल भावना को मजबूत करना है।
बस्तर पुलिस क्रिकेट लीग 8 अक्टूबर से कोण्डागांव में
Source: Hari Bhoomi