कोरबा में जंगल में चल रहे जुआ फड़ का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

कोरबा में जंगल में चल रहे जुआ फड़ का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र में उतरदा स्थित शक्ति खर्रा जंगल में तिरपाल लगाकर चल रहे अवैध जुआ फड़ पर पुलिस ने दबिश दी। घेराबंदी की भनक लगते ही जुआरी भाग निकले, लेकिन पुलिस ने तीन को पकड़ लिया। मौके से तीन बाइक, दो मोबाइल, 5400 रुपये नकद और ताश जब्त हुए। आरोपितों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई कर बुधवार को जेल भेजा गया।

Source: Nai Dunia

More in Crime

Read the live feed on ZapIndies