छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर कपूरचंद गुप्ता का 5 अक्टूबर को इवनिंग वॉक के दौरान अपहरण कर लिया गया। आरोपितों ने आंखों पर पट्टी बांधकर चाकू की नोक पर यूपीआई से एक लाख रुपये ट्रांसफर कराए और उन्हें बंधक बनाया। परिवार की सतर्कता से प्रोफेसर सकुशल मुक्त हुए और पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक आरोपित सुनील सारथी को गिरफ्तार कर रकम सुरक्षित करा ली।
रायगढ़ में प्रोफेसर का अपहरण, यूपीआई से एक लाख ट्रांसफर
Source: Nai Dunia