चमोली में मंगलवार रात 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद उत्तराखंड सरकार ने हर माह की नौ तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन बजाने का निर्णय लिया है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने आपदा प्रबंधन विभाग को इसके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। राज्य में वर्तमान में 169 सेंसर और 112 सायरन लगे हैं। अधिकारियों ने लोगों से घबराने के बजाय इसे नियमित परीक्षण समझने की अपील की।
उत्तराखंड में हर माह 9 तारीख को सुबह 11 बजे बजेगा भूकंप सायरन
Source: IBC24 Hindi