पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो की उड़ान 6E925 पर 17 हजार फीट की ऊंचाई पर बिजली गिरी, जिससे विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पायलटों की सूझबूझ से विमान चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरा और सवार 104 यात्री तथा 6 क्रू सदस्य बाल-बाल बच गए। विमान को लखनऊ में ग्राउंडेड कर दिया गया है और DGCA को घटना की जानकारी दे दी गई है।
इंडिगो फ्लाइट पर बिजली गिरी, लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग
Source: Punjab Kesari