बिलासपुर पुलिस ने सार्वजनिक परिवहन को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए ई-रिक्शा का डिजिटल पंजीकरण और क्यूआर कोड आधारित पहचान व्यवस्था शुरू की। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देशन में यह योजना चेतना भवन पुलिस ग्राउंड से लागू हुई। यात्री क्यूआर कोड स्कैन कर वाहन और चालक की जानकारी देख सकेंगे और आपात स्थिति में परिजनों से साझा कर सकेंगे। इससे महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और आम यात्रियों की सुरक्षा बढ़ेगी।
बिलासपुर में ई-रिक्शा के लिए क्यूआर कोड व्यवस्था शुरू
Source: Nai Dunia