कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग मामले में प्रदर्शन के दौरान 'इंडिया' गठबंधन के सांसदों से कथित बदसलूकी के विरोध में बृहस्पतिवार को देशभर में 'काला दिवस' मनाने का फैसला किया है। संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों को पत्र लिखकर राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन करने का निर्देश दिया है। पार्टी ने इसे संविधान पर हमला बताया है।
कांग्रेस आज देशभर में मनाएगी 'काला दिवस'
Source: IBC24 Hindi