भारत ने बुधवार को सीमा पार घुसपैठ और क्षेत्रीय सुरक्षा पर पाकिस्तान के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कड़ा जवाब दिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान सालों से सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है और झूठ बोलना उसकी आदत बन गई है। उन्होंने कहा कि टीवी के लिए रचा गया ड्रामा जमीनी हकीकत को नहीं बदल सकता। यह बयान 2 अक्टूबर को फ़िरोज़पुर सेक्टर में हुई सुरक्षा मुठभेड़ के बाद आया है।
पाक के आरोपों पर भारत का करारा जवाब, टीवी ड्रामे से नहीं बदलेगी हकीकत
Source: Republic Bharat