त्योहारों से पहले राहत की खबर है। सरकार ने बफर स्टॉक से 2 लाख क्विंटल से अधिक प्याज बाजार में भेजकर कीमतों पर लगाम लगाई है। 8 कांदा एक्सप्रेस ट्रेनों और 467 ट्रकों से 123 शहरों तक प्याज पहुंचाया गया। महाराष्ट्र की मंडियों में प्याज का भाव 13% गिरा है, जबकि 126 शहरों में खुदरा कीमतें 1 से 21 रुपये प्रति किलो तक घटी हैं।
प्याज की कीमतों में गिरावट, सरकार ने बढ़ाई सप्लाई
Source: ABP Hindi