मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उत्तर प्रदेश पुलिस में खेल कोटा के तहत चयनित 470 खिलाड़ियों को नियुक्ति-पत्र सौंपेंगे। इनमें 43 उप निरीक्षक, 295 आरक्षी (नागरिक पुलिस) और 132 आरक्षी (पीएसी) शामिल हैं। 2017 के बाद खेल नीति में बदलाव से अब तक 534 से अधिक खिलाड़ियों की सीधी भर्ती हो चुकी है, जबकि 866 अन्य की प्रक्रिया चल रही है।
यूपी पुलिस में 470 खिलाड़ियों को नियुक्ति-पत्र, सीएम योगी देंगे
Source: IBC24 Hindi