छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से तीन किसानों की मौत हो गई। लखोदना गांव में मन्ना यादव और कुंजराम यादव खेत में काम करते समय बिजली की चपेट में आए, जबकि मानपुर गांव में जागेश्वर जगत पेड़ के नीचे खड़े थे। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
बिलासपुर में आकाशीय बिजली गिरने से तीन किसानों की मौत
Source: IBC24 Hindi