बिलासपुर रेल मंडल की वाणिज्य विभाग की टीम ने बुधवार को 15 से अधिक ट्रेनों के पेंट्रीकारों की औचक जांच की। अधिकांश कर्मचारी यूनिफॉर्म, दस्ताने और टोपी के बिना मिले, जबकि मेडिकल सर्टिफिकेट और पुलिस वेरिफिकेशन भी नहीं था। 35 कर्मचारियों पर बिना टिकट का अपराध दर्ज कर 24,855 रुपये का जुर्माना वसूला गया। त्योहारी सीजन में साफ-सुथरा खानपान सुनिश्चित करने के लिए यह जांच अभियान जारी रहेगा।
बिलासपुर रेल मंडल: 35 पेंट्री कर्मचारियों पर 25 हजार का जुर्माना
Source: Nai Dunia