इंग्लैंड में अमेरिका द्वारा संचालित सैन्य हवाई अड्डे की सुरक्षा से जुड़ी घटना के बाद आतंकवादी हमले की साजिश के संदेह में गिरफ्तार 22 वर्षीय ब्रिटिश युवक को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि युवक की पहचान उजागर नहीं की गई है। वह आरएएफ के फेयरफोर्ड हवाई अड्डे को निशाना बनाने की कथित साजिश की जांच में जमानत पर रिहा सातवां व्यक्ति है। इस हवाई अड्डे का इस्तेमाल अमेरिकी बमवर्षक विमानों ने ईरान पर हमले के लिए किया था।
सैन्य हवाई अड्डे पर हमले की साजिश के संदेह में गिरफ्तार युवक जमानत पर रिहा
Source: IBC24 Hindi