ओडिशा के नुआपाड़ा जिले में CBI ने एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल (EMRS) के प्राचार्य को ANM की सेवा अवधि बढ़ाने की सिफारिश के एवज में 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पहले 20 हजार रुपये की मांग की थी, जिसके बाद 12 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। CBI ने बुधवार को मामला दर्ज कर जाल बिछाया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। जांच जारी है।
ओडिशा में एकलव्य स्कूल प्राचार्य रिश्वत लेते गिरफ्तार
Source: IBC24 Hindi