खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने रतलाम के बंजली में सिंथेटिक हॉकी एस्ट्रोटर्फ निर्माण के लिए 13.09 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इसमें 12.89 करोड़ निर्माण कार्य और 0.20 करोड़ संचालन एवं संधारण पर खर्च होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जून 2024 में पोलो ग्राउंड में इसकी घोषणा की थी। 2.566 हेक्टेयर भूमि पहले ही खेल विभाग को आवंटित हो चुकी है।
रतलाम में सिंथेटिक हॉकी एस्ट्रोटर्फ को 13.09 करोड़ स्वीकृत
Source: Patrika Hindi