पटना में इंडिया गठबंधन के 'ज्ञानेश हटाओ' लोकभवन मार्च में राजद ने कांग्रेस को अलग-थलग कर दिया। तेजस्वी यादव ने तय समय से आधा घंटा पहले मार्च निकाल दिया, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम 11 बजे पहुंचे। राज्यपाल को सौंपे छह सूत्री ज्ञापन पर राजेश राम का हस्ताक्षर नहीं है। पुलिस ने राजेश राम समेत कई कांग्रेसियों को हिरासत में लिया, बाद में छोड़ दिया गया।
ज्ञानेश हटाओ मार्च में राजद ने कांग्रेस को छकाया
Source: Live Hindustan